CISF का स्थापना दिवस 2023 :-

👉 #CISF का स्थापना दिवस #2023 :- 
• 10 मार्च को केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) अपना स्थापना दिवस मना रहा है।

• इस वर्ष (2023) #CISF का यह #54वाँ स्थापना दिवस है

• यह वह दिन है जब #1969 में #CISF की स्थापना की गई थी
• इसे केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत गठित किया गया था

• यह भारत में छह अर्धसैनिक बलों में से एक है

👉 केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) :

• यह #10_मार्च,_1969 को अस्तित्व में आया

• उद्देश्य : सरकारी और निजी दोनों तरह के औद्योगिक उपक्रमों को समेकित सुरक्षा कवर उपलब्ध करवाना

• यह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अधिनियम, #1968 के तहत स्थापित एक सशस्त्र बल है

• इसके 12 रिज़र्व बटालियन और आठ प्रशिक्षण संस्थान हैं

• इसके वर्तमान महानिदेशक (Director General) आईपीएस शील वर्धन सिंह हैं।

• इसका आदर्श वाक्य है- संरक्षण एवं सुरक्षा (Protection and Security)

• विज़न :-  आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने तथा देश के महत्त्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे और संपत्तियों को सुरक्षित रखने वाली एक प्रमुख बहुमुखी शक्ति बनना

• CISF के पास एक विशेष सुरक्षा समूह (SSG) विंग भी है, जो Z Plus, Z, X, Y श्रेणियों के तहत 'संरक्षित' व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करता है।

• यह एकमात्र ऐसा बल है जिसके पास अनुकूलित और समर्पित फायर विंग है

• वर्तमान में यह देशभर में 353 प्रतिष्ठानों को सुरक्षा कवर उपलब्ध करवा रहा है

• इसके सुरक्षा के दायरे में अंतरिक्ष विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, हवाई अड्डे, बंदरगाह, दिल्ली मेट्रो, ऐतिहासिक स्मारक, ऊर्जा संयंत्र आदि सहित देश की अति संवेदनशील अवसंरचनात्मक संबंधी सुविधाएँ शामिल हैं।
#cisfraisingday2023

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ